रुदौली: माह ए रमजान की आमद होते ही रुदौली शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में फिजा बदली नजर आ रही है, रोजेदारों की चल रही तैयारी
माह ए रमजान की आमद होते ही रुदौली शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में फिजा ही बदली बदली नजर आ रही है, हर तरफ रोजेदारों की तैयारी और बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है, शहर रुदौली सहित पूरे क्षेत्र में रौनक से बढ़ गई है, फलों की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है, मस्जिदों के बाहर खाने-पीने की चीजों की दुकान सज संवर गई है, बाजारों में चल रहे रमजान महीने को लेकर रौनक चरम पर है ।