लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। जानकीपुरम निवासी अंजूलता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 5 जून को गांव गई थीं। 10 जून को पड़ोसी के फोन से घर का ताला टूटा होने की सूचना मिली। घर पहुंचने पर सामान बिखरा पड़ा था और सोने-चांदी के आभूषण समेत ₹7000 नकद गायब मिले।