जलालाबाद: अपने जन्मदिन पर भगवान परशुराम की जन्मस्थली जलालाबाद पहुंचे रमाकांत उपाध्याय, गौ सेवा को जनआंदोलन बनाने की अपील की
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद स्थित भगवान परशुराम जन्मस्थली मंदिर में उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रमाकांत उपाध्याय ने अपना जन्मदिन श्रद्धा और सादगी के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान परशुराम के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।