विजयीपुर: विजयीपुर-मुसेहरी मुख्य पथ पर बनकटा गंगाछापर गांव के समीप ट्रक की टक्कर से ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत कई घायल।
जिले के विजयीपुर-मुसेहरी मुख्य पथ पर बनकटा गंगाछापर गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। दुर्घटना में ऑटो चालक सहित उसमें सवार कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची