फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर पुलिस ने शराब की दुकान से हुई चोरी का खुलासा किया, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से ₹2,47,090 नकदी बरामद
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर पुलिस ने कोटला चुंगी स्थित शराब की दुकान से हुयी चोरी का खुलाशा किया है। पुलिस ने झील की पुलिया के पास से मुख्य आरोपी करन उर्फ़ निजाकत को अरेस्ट किया है। वही पुलिस ने एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। पुलिस ने कब्जे से ₹2,47,090/- की नकदी और एक ई रिक्शा बरामद किया है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में की कार्यवाही.