मालथोन: मालथौन में सेवा पखवाड़े की शुरुआत, स्वच्छता का दिया गया संदेश
Malthon, Sagar | Sep 17, 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पूरे देशभर में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत बुधवार को मालथौन नगर परिषद ने किला मैदान से अभियान की शुरुआत की। तहसीलदार कमलेश सतनामी, नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, सीएमओ प्रभु शंकर सहित परिषद के कर्मचारी और नगरवासी इस अवसर पर मौजूद रहे। सभी ने मिलकर झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और स्वच्छता की शपथ भी ली।