मालथोन: मालथौन क्षेत्र के कटोरा ग्राम में अज्ञात कारणों से 65 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Malthon, Sagar | Sep 12, 2025 शुक्रवार को मालथौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खटोरा ग्राम में अज्ञात कारणों के चलते काशीराम राय 65 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक पुलिस को 5 से 6 बजे सूचना मिली थी कि कटोरा ग्राम में एक व्यक्ति ने खुदकुशी की है मौके पर पहुंची पुलिस में पंचनामा कार्यवाही कर सब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।