सांगानेर: PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर CM भजनलाल शर्मा ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा के विशेष जनजागरण अभियान के तहत प्रदेशभर में सत्ता और संगठन देवदर्शन पर निकले। व्यापक जनसंपर्क और जनजागरण अभियान के तहत आज प्रदेशभर के प्रमुख मंदिरों में महाआरती एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने गणेश मंदिर में पूजा अर्चना की।