पट्टी: दयालगंज बाजार में सांप निकलने से लोगों में दहशत फैल गई
दयालगंज बाजार में कोबरा सांप निकलने से लोगों में दहशत। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दयालगंज बाजार में बुधवार की सुबह 8.30 बजे के करीब एक जहरीला सांप झाड़ियां से निकाल कर पहुंच गया। सिंहपुर निवासी ब्यास मिश्रा की दुकान के बगल झाड़ियां से निकलकर सांप दुकान के सामने आसपुर देवसरा दाऊद पुर संपर्क की सड़क पर आने से सड़क से जा रहे राहगीरों में दहशत फैल गई।