पट्टी: मिशन शक्ति की अनूठी पहल, कक्षा 12 की छात्रा ने कंधई थाने का संभाला प्रभार, फरियादियों की सुनी फरियाद
मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत मंगलवार को कंधई थाने में एक अनूठी पहल की गई। कक्षा 12 की छात्रा आयशा अंसारी को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। थाने का प्रभार संभालते हुए आयशा ने परिसर का निरीक्षण कर जन शिकायतें सुनीं और पुलिस की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझते हुए थाने में रखे रजिस्टरों, मालखाने के रखरखाव और जनसुनवाई की प्रक्रिया का अवल