बतौली: सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने शुक्रवार को विकासखण्ड बतौली पहुंचकर विकास कार्यों का लिया जायजा
आज दिनांक 3 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को शाम 4:00 बजे जनसंपर्क पियारो ग्रुप से मिली जानकारी अनुसार कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शुक्रवार को विकासखण्ड बतौली पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र , विद्यालयों, पहाड़ी कोरवा आश्रम, गली प्लग स्टोन स्ट्रक्चर, पीएम जनमन सड़क, पीएम जनमन आवास सहित अन्य विकास कार्यों का अवलोकन किया।