सरधना: बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम की घोषणा, आरिफ अली बने बार अध्यक्ष और संजीव पवार ने जीती महामंत्री की कुर्सी
सरधना तहसील में हुए। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। मतगणना के बाद शनिवार देर रात 10:30 बजे परिणाम घोषित किए गए, जिसमें अध्यक्ष पद पर आरिफ अली ने 77 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। जबकि महामंत्री पद पर सबसे अधिक मत पाकर संजीव कुमार विजय घोषित किए गए