रामपुर: धवपोखर गांव में बिजली चोरी के मामले में एक उपभोक्ता पर ₹26,208 का जुर्माना लगाकर दर्ज किया गया केस
Rampur, Kaimur | May 1, 2026 रामपुर प्रखंड के धवपोखर गांव में बिजली चोरी के मामले में उपभोक्ता पर 26208 रुपए का जुर्माना लगाकर केस दर्ज किया गया है। आज शुक्रवार को शाम 6 बजे करमसर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि बिजली विभाग के जेई परमेश्वर कुमार द्वारा दिए गए आवेदन में बताया कि धवपोखर गांव निवासी अजमत अंसारी द्वारा मीटर बायपास कर बिजली चोरी किया जा रहा था।