बलिया: गड़वार पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया
Ballia, Ballia | May 14, 2026 गड़वार पुलिस द्वारा गुरुवार की सुबह आठ बजे अपहरण, दुष्कर्म व पास्को एक्ट के मामले में एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेने के साथ ही अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। गड़वार थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित बाल अपचारी को कनैला चौबे के डेरा जाने वाले तिराहे के पास से समय करीब 08.10 बजे सुबह नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया।