जलालगढ़: कस्बा: जलालगढ़ में जेटीसी टूर्नामेंट का फाइनल मैच एन डी रूंगटा हाई स्कूल के मैदान में खेला गया, विधायक भी हुए शामिल
रविवार को उच्च विद्यालय के मैदान में क्रिकेट का फाइनल मैच जलालगढ़ जूनियर बनाम स्काई एलेवन डगरूआ के बीच खेला गया। टॉस जीत कर जलालगढ़ जूनियर की टीम ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में बल्लेबाजी करते हुए डगरूआ की टीम 206 रन बनाया जवाब में जलालगढ़ जूनियर 140 रन बनाकर आउट हो गई।