नागदा: बढ़ती महंगाई के विरोध में शिवसेना का प्रदर्शन, नागदा में निकाली साइकिल रैली, एसडीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
Nagda, Ujjain | Jun 1, 2026 नागदा जं. (निप्र)- देश और प्रदेश में लगातार बढ़ती कमरतोड़ महंगाई, घरेलू गैस, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के आसमान छूते दामों के विरोध में शिवसेना नागदा इकाई द्वारा एक अनूठा और उग्र प्रदर्शन किया गया। शिवसेना पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर साइकिल रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली के समापन पर कार्यकर्ताओं ने अनुव