दमोह: इमलाई ब्रिज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, अस्पताल में मृत घोषित
Damoh, Damoh | Apr 26, 2026 दमोह देहात थाना क्षेत्र के इमलाई स्थित मायसेम सीमेंट फैक्ट्री ब्रिज के पास शनिवार-रविवार रात सड़क हादसे में राम कुटी निवासी अंकित आठ्या की मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल से गांव लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर थाना प्रभारी अमित गौतम टीम सहित पहुंचे। 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस जांच में जुटी।