पटेढ़ी बेलसर: हत्या के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने अफजलपुर से गिरफ्तार कर भेजा जेल
हत्याकांड मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को बेलसर थाने की पुलिस ने अफजलपुर गांव से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि अफजलपुर गांव निवासी दीपू कुमार के खिलाफ बेलसर थाने में हत्या का मामला दर्ज था। जिसमें वह कई महीनों से फरार चल रहा था। जिसे शुक्रवार की रात बेलसर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।