सहारनपुर: राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ ने सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर भड़काऊ बयानों का लगाया आरोप
सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंचे राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ के पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर समाज और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान देने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।