“एक राय होकर डकैती के उद्देश्य से ढावा मे घुसकर मारपीट व नगदी लूटने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल “
*पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हंसराज सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाण्डेय के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली उप पुलिस अधीक्षक रावेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व मे की गई कार्यवाही *
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 28.06.26 को फरियादी पुष्पराज दाहिया उम्र 30 वर्ष निवासी लोहरौरा थाना सिटी कोतवाली सतना के द्वारा उपस्थित थाना आकर रिपोर्ट किया गया कि वह आशीर्वाद ढावा लोहरौरा मे नौकरी करता है रात्रि मे ढाबे पर बैठा था तभी अचानक से यश सिंह ,कार्तिक सिंह , अरविंद सिंह उर्फ छोटू , रिशू सिंह ,आदित्य सिंह व अन्य लोग आये औऱ शराब पीने के लिये पैसे की मांग करते हुये मारपीट करने लगे तथा ढाबा मे रखा मोबाइल व 5000 रू नगद अपने साथ ल�