जमुई: खैरा-जमुई मुख्य मार्ग पर ट्रक पर गिरा विशाल पीपल का पेड़, बड़ा हादसा टल गया
Jamui, Jamui | Jun 14, 2026 जमुई जिले के खैरा-जमुई मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। सुबह करीब 5 बजे नीमारंग गांव के पास सड़क किनारे स्थित एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक गुजर रहे ट्रक पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि चालक और खलासी सुरक्षित बच गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।