शाहपिनी के एक व्यक्ति ने घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार सोमवार शाम 5 बजे प्रेम कुमार ने राम कुमार सहित 8 जनों के खिलाफ घर में घुसकर उसे व उसके परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट के आधार पर नामजद मामला दर्ज किया है।