उन्नाव: उन्नाव गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में अनियंत्रित होकर कार टकराई, एयर बैग खुले, लगा जाम
Unnao, Unnao | Mar 30, 2026 उन्नाव गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गंगा पुल पर सोमवार समय करीब 2.30 बजे को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। शुक्लागंज से कानपुर जा रही एक चार पहिया कार की कानपुर की ओर से आ रही सीमेंट लदी लोडर वाहन से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग खुल गए और वाहन के परखच्चे उड़ गए हादसे के बाद कार घूमकर सड़क के बीचों-बीच आ गयी।