इस्लामनगर अलीगंज: दरखा मोड़ के समीप ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से भैंस की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग के दरखा मोड़ पोखर के समीप मंगलवार को सड़क किनारे लगे बिजली ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और ट्रांसफार्मर हटाने की मांग को लेकर 2 बजे मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे यातायात बाधित हो गया। भैंस मालिक रहिश महतो ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।