लखनपुर: लखनपुर बोहीता तालाब कब्रिस्तान में तंत्र-मंत्र क्रिया के निशान मिलने से लोगों में भय का माहौल, वीडियो हो रहा वायरल
सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत का वार्ड क्रमांक 06 स्थित बोहिता तालाब कब्रिस्तान में तंत्र मंत्र किए जाने का मामला सामने आया है।कब्रिस्तान के अंदर तारा कृत रेखाओं के बीच कटे नींबू चाकू जला हुआ मोमबत्ती सहित अन्य सामग्री देख कर लोगों में भय का माहौल है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चा हो रही है।