जिले में 18 घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण गरियाबंद-रायपुर नेशनल हाईवे बंद हो गया है। पैंटोरा नाले के तेज बहाव और मोहरा पुल के पास पेड़ गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया है। बारूका गांव में 300 से अधिक यात्री फंसे हैं। प्रशासन ने अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।