जबलपुर: परीक्षा से पहले व्यवस्थाओं की परीक्षा, तपती धूप में छात्र-छात्राएं परेशान, जिम्मेदार मौन
संस्कारधानी मे मध्य प्रदेश की 'प्रतिभा सम्मान योजना' की मेन्स परीक्षा रविवार को अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ती नजर आई।प्रदेश के कोने-कोने से संस्कारधानी पहुँचे सैकड़ों छात्र-छात्राएं उस वक्त परेशान हो उठे, जब एडमिट कार्ड में 9:30 बजे की एंट्री और 10:00 बजे का समय होने के बावजूद परीक्षा केंद्र के ताले नहीं खुले। अधारताल स्थित सांदीपनि विद्यालय में भीषण गर्मी और उमस