वारासिवनी: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाली में घुसी, बड़ा हादसा टला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास स्थित गेट के समीप हुआ हादसा
नगर के परशुराम भवन के सामने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के गेट के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे नाली में जा घुसी। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल वाहन और चालक की पहचान नहीं हो सकी है, जांच जारी