अजमेर: साइबर ठगों ने जिला कलेक्टर की पहचान का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर ठगी का प्रयास किया
Ajmer, Ajmer | Feb 3, 2026 मंगलवार को शाम 5:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर में साइबर ठगों द्वारा जिला कलक्टर की पहचान का दुरुपयोग करने का गंभीर मामला सामने आया है। असामाजिक तत्वों ने एक इंटरनेशनल नंबर का इस्तेमाल करते हुए जिला कलक्टर लोक बंधु की फोटो (DP) लगाकर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया। इस फर्जी अकाउंट के जरिए लोगों को भ्रमित करने और ठगी की आशंका जताई जा रही है।