बालोद: 31 किमी सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, जिला पंचायत सदस्यों ने पीएम सड़क योजना विभाग से मांगा जवाब
Balod, Balod | Apr 5, 2026 बालोद जिले में ग्राम सांकरा से बड़भूम तक बनाए जा रहे लगभग 31 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य में खराब सामग्री के उपयोग का मामला सामने आने के बाद जिला पंचायत स्तर पर सख्ती बढ़ गई है। निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता में कमी की पुष्टि होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों ने प्रधानमंत्री सड़क योजना विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब किया है।