बेरमो: बोकारो थर्मल में नए एसडीपीओ ने किया थाना का औचक निरीक्षण, दिए अपराध नियंत्रण के निर्देश
Bermo, Bokaro | Jun 8, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के नव पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) रविंद्र कुमार सिंह ने आज सोमवार को बोकारो थर्मल थाना का निरीक्षण किया। समय लगभग साढ़े 11 बजे थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, आम लोगों से बेहतर तालमेल और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का कड़ा निर्देश दिया।