कांके: रांची-पुरुलिया रोड पर बॉक्साइट लदे ट्रक में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू
Kanke, Ranchi | Apr 3, 2026 रांची-पुरुलिया रोड पर बॉक्साइट लदे ट्रक में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे आग लग गई। दमकल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के ट्रक लोहरदगा से हिंडाल्को जा रहा था, तभी रांची-पुरुलिया रोड के पास टायर में आग लग गई। आग लगते ही चालक मौके से फरार हो गया।