बक्सर: बक्सर में 'छात्रशक्ति' का संकल्प: गंगा निर्मलता का महाअभियान 600वें रविवार को भी जारी, लोगों ने किया श्रमदान
Buxar, Buxar | May 3, 2026 बक्सर माँ गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए 'छात्रशक्ति' संगठन का श्रमदान अभियान आज ऐतिहासिक 600वें रविवार पर सम्पन्न हुआ। 2 नवंबर 2014 से शुरू हुआ यह महाअभियान पिछले 12 वर्षों से बिना रुके हर रविवार जारी है। इस क्रम में रविवार को 11 बजे दिन तक श्रमदान का स्वच्छता अभियान चला। इस अवसर पर गंगा घाट पर बड़ी संख्या में छात्र, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।