बहराइच: सपा महिलासभा की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में मध्य प्रदेश के मंत्री की विवादित टिप्पणी के खिलाफ किया प्रदर्शन
गुरुवार को बहराइच कलेक्ट परिसर पहुंची समाजवादी पार्टी महिला सभा की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में दिए गए विवादित बयान के विरोध में जमकर प्रदर्शन करते हुए एक विज्ञापन प्रशासन को सौंपा है। जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को मंत्रिपरिषद से हटाने की मांग की है।