सोहागपुर: जयस्तंभ चौक से शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने निकाली रैली, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जयस्तंभ चौक से शिक्षक स्वाभिमान रैली के समर्थन में शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने रैली निकालकर कलेक्टर को बुधवार की शाम 5 बजे लगभग ज्ञापन सौंपा। रैली में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए, जिन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने वेतन विसंगति दूर करने, नियमितीकरण तथा सेवा शर्तों में सुधार की मांग उठाई।