गुरारू: डुमरा में महावीरी ध्वज पर ठनका गिरने से किसान बेहोश
Guraru, Gaya | Sep 8, 2026 डबूर पंचायत के डुमरा गांव में सोमवार रात करीब 10 बजे कृष्ण मुरारी शर्मा उर्फ छोटे के घर के आंगन में लगे महावीरी ध्वज पर ठनका गिर गया। तेज आवाज से गृहस्वामी बेहोश हो गए। किसान नेता जयनंदन शर्मा ने बताया कि हादसे के समय कृष्ण मुरारी घर में अकेले थे और रोटी बनाने के लिए आटा गूंथ रहे थे। ठनका की तेज आवाज से वे बेसुध होकर गिर पड़े। आसपास के लोग आवाज सुनकर जुटे।