अररिया: जोकीहाट अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी को डीएम ने अवैध राशि की उगाही के आरोप में निलंबित किया
Araria, Araria | Feb 4, 2025 अंचल कार्यालय, जोकीहाट अंतर्गत कथित रूप से अनियमितता बर्तने, परिमार्जन एवं राजस्व संबंधी कार्य के लिए अवैध राशि की मांग करने, आदि से संबंधित सोशल मीडिया के माध्यम से एक विडियो प्राप्त होने पर जिला पदाधिकारी, अररिया, श्री अनिल कुमार द्वारा आदेश जारी कर संबंधित राजस्व कर्मचारी, श्री मनोज कुमार को तत्काल प्रभाव निलंबित कर दिया गया है।