झालरापाटन: मारपीट की घटना में वांछित टॉप टेन के 3 आरोपियों को गिरफ्तार, झालरापाटन पुलिस ने पुरानी रंजिश के मामले में की कार्रवाई
झालरापाटन पुलिस ने मारपीट के एक मामले में तीन वांछित टॉप टेन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 7 अप्रैल, को नासिर पुत्र अब्दुल रजाक के साथ हुई मारपीट की घटना के संबंध में की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सोमवार शाम 4बजे इसकी जानकारी दी।त्वरित कार्रवाई करते तीन टॉप टेन आरोपियों अमन हुसैन, शाहरुख फिरोज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।