बिसौली: रमजान का दूसरा अशरा शुरू, बिसौली नगर में मगफिरत के लिए इबादत में जुटे रोजेदार
बिसौली मुक़द्दस माह रमजान का दूसरा अशरा शुरू हो चुका है, जिसे मगफिरत (गुनाहों की माफी) का अशरा कहा जाता है। इस दौरान रोजेदार अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हुए इबादत में मशगूल हैं। बिसौली नगर की मस्जिद के इमाम मौलाना अफलाक रजा उवैसी ने रविवार को 2 बजे करीब बताया कि रमजान का महीना अल्लाह की रहमतों और बरकतों से भरपूर होता है।