बेनीपट्टी: बिस्फी में डीपीओ ने छह शिक्षकों से पूछा स्पष्टीकरण, निरीक्षण में गैर हाजिर मिले थे शिक्षक
बिस्फी में मिशन दक्ष के अन्तर्गत विद्यालयों में चल रहे विशेष कक्षा की डीपीओ साक्षरता कुन्दन कुमार ने निरीक्षण किया।डीपीओ ने उच्च माध्यमिक विद्यालय भैरबा,मध्य विद्यालय भैरबा,बीआरसी भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय भैरबा के छह शिक्षक अनुपस्थित पाये गये।