बालोद: बालोद में अनिला भेड़िया ने पीएम और बीजेपी पर हमला करते हुए कहा- सरकार गहरे पानी में फंसी है, इसलिए अफवाहें फैलाई जा रही हैं
Balod, Balod | Apr 23, 2026 कांग्रेस नेत्री, डौंडीलोहारा विधायक व पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया गुरुवार दोपहर 1 बजे बालोद शहर के कांग्रेस भवन पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अब गहरे पानी में फंसी है, इसलिए जनता का ध्यान भटकाने के लिए देश में अफवाहें फैलाई जा रही हैं।