फूलपुुर: पानी निकासी विवाद में चले ईंट-पत्थर, कई लोग हुए घायल
देवली गांव में आबादी की जमीन पर पानी बहाने और छप्पर रखने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। आरोप है कि करीब दो दर्जन लोगों ने एक पक्ष के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की। घटना में सविता (38), सुम्वारी (70), पुष्पा देवी (40) और सुनीता (44) घायल हो गईं। सविता की आंख में गंभीर चोट आने पर उसे अस्पताल भेजा गया।शनिवार 11 बजे मिली जानकारी।