चांदपुर: चांदपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
शनिवार की अपराह्न करीब 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित ने फरियादियों की समस्या सुनी। कुल 49 शिकायत दर्ज की गई।जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया ।शेष शिकायतों को निस्तारण के लिए अधिनस्थो को दिशा निर्देश दिए गए।