जानसठ: जानसठ तहसील परिसर में 'तहसील आपके द्वार' कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई
जानसठ तहसील परिसर में तहसील आपके द्वार सोमवार दोपहर 2:00 बजे के आसपास कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी सुना गया और साथ ही साथ सरकार की विभिन्न प्रकार की चल रही सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया, इस कार्यक्रम के दौरान एसडीएम सुबोध कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।