गुरारू: गुरारू में सिंह होंडा शोरूम का उद्घाटन, स्थानीय स्तर पर मिलेगी बाइक व सर्विस सुविधा
Guraru, Gaya | Sep 29, 2026 गुरारू में सर्वोदय हाई स्कूल के समीप मंगलवार दोपहर को सिंह होंडा शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। शोरूम का उद्घाटन होंडा कंपनी के जोनल मैनेजर पीयूष गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जोनल मैनेजर ने कहा कि स्थानीय स्तर पर शोरूम खुलने से क्षेत्र के लोगों को बाइक खरीदने में सहूलियत होगी और बाइक की सर्विसिंग की सुविधा भी अब यहीं उपलब्ध होगी।