दरभंगा: LNMU के जुबली हॉल में राज्यसभा सांसद के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित
दरभंगा के मिथिला विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता की नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में जिले के विभिन्न जगहों से महिलाएं जुटी थी। जिन्हें नारी शक्ति वंदन के बारे में जानकारी दी गई। इस संबंध में राज्यसभा सांसद सहित कई महिलाओं ने सोमवार को दोपहर 2:00 बजे कई बातों की जानकारी दी।