सदर: वाराणसी में ईरान के खामेनेई के प्रतिनिधि का बड़ा बयान, परमाणु बम को बताया इस्लाम में हराम
Sadar, Varanasi | May 24, 2026 भारत में ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई के आधिकारिक प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने वाराणसी में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि इस्लाम में परमाणु हथियार हराम हैं और ईरान कभी न्यूक्लियर बम नहीं चाहता। साथ ही उन्होंने भारत और ईरान के रिश्तों को 5000 साल पुराना बताया।