महोबा: कुम्हरौड़ा में तेज रफ्तार बाइक से गिरकर भटीपुरा निवासी महिला की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
Mahoba, Mahoba | May 7, 2026 तेज रफ्तार बाइक से गिरकर 45 वर्षीय महिला सुनीता की मौत हो गई। वह परिजनों के साथ भतीजी की शादी में शामिल होने जा रही थीं। ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होने से वह सड़क पर गिर गईं। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी