बहेड़ी: बहेड़ी के गौरीखेड़ा गांव निवासी फौजी की ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
जानकारी के मुताबिक बहेड़ी के ग्राम गौरीखेड़ा निवासी 34 वर्षीय मनदीप सिंह पंजाब के बठिंडा में सेना में हवलदार के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि बीती रोज 26 अप्रैल सुबह करीब साढ़े पांच बजे ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक पड़ गया। हालत बिगड़ने पर साथी फौजी ने उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।