भरथना: बकेवर के नगला बरीपुरा गांव में फिसलकर गिरे किसान की हुई मौत
बकेवर थाना क्षेत्र के नगला बरीपुरा गांव में शुक्रवार सुबह 8 बजे घर के बाहर सीसी रोड पर फिसलकर गिरने से 65 वर्षीय किसान अमर सिंह चौहान की मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने पर परिजन उन्हें बकेवर के 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस को अवगत कराया गया।